सोजत। सोजत विधानसभा क्षेत्र के झूपेलाव, सुरायता और शिवपुरा में विधायक शोभा चौहान ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शिवपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर क्षेत्र में विकास कार्य करवाने पर आभार जताया।
विधायक शोभा चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों और जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप करोड़ों रुपए की राशि से विकास कार्य करवाए गए हैं। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
शिवपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। सामान्य उपचार के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुटना चाहिए और हर बूथ पर भाजपा की जीत का लक्ष्य लेकर काम करना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित, झूपेलाव प्रशासक योगेंद्र सिंह, सुरायता प्रशासक प्रेम देवी, शिवपुरा प्रशासक ज्योति कानाराम, दिलीप सिंह शिवपुरा, हनुमान सिंह भैसाणा, मिश्रीलाल गुर्जर, शिवलाल सेन, धूरासनी प्रशासक जगदीश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
News Credit : Aamir Raza
