सोजत। नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर सोजत में चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने चुनाव संबंधी आदेशों की अनुपालना में सोजत नगर पालिका क्षेत्र के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिका सोजत सिटी के लिए सोजत उपखण्ड अधिकारी रवि प्रकाश को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सोजत तहसीलदार कूंपसिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर पालिका आम चुनाव 2026 के मद्देनजर इन नियुक्तियों के साथ सोजत में चुनाव संबंधी प्रशासनिक तैयारियों को आगे बढ़ाया गया है। रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
चुनाव को लेकर आगामी दिनों में प्रशासन की ओर से अन्य आवश्यक तैयारियां और प्रक्रियाएं भी पूरी की जाएंगी।
News Credit : Aamir Raza

Comments