सोजत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 10 अगस्त 2026 को सोजत शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगर पालिका सोजत परिसर से हुआ, जहां उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश आर.एस. ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।
बाइक रैली में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, विकास अधिकारी (BDO) सहित ब्लॉक स्तर के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे और आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया।
रैली के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
News Credit : Aamir Raza

Comments