सोजत में नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सोजत। नगरपालिका आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उपखंड कार्यालय सोजत में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश ने की।

आदर्श आचार संहिता की पालना के निर्देश

बैठक में अधिकारियों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के लिए कहा गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और संवेदनशील मामलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

क्रिटिकल बूथों और चुनावी व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी

बैठक में क्रिटिकल बूथों, हथियार लाइसेंस, लाउडस्पीकर के उपयोग और चुनावी सभाओं की अनुमति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन सभी बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।

धारा 163 बीएनएसएस की पालना पर जोर

नगरपालिका चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धारा 163 बीएनएसएस के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उपाधीक्षक पुलिस सोजत, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सोजत एवं बगड़ी सहित सोजत सिटी, सोजत रोड, शिवपुरा, बगड़ी और चंडावल नगर के थानाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा चुनाव शाखा से मोहम्मद रफीक, सुरेंद्र सिंह लखावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में उपस्थित रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sign In

Register

If someone referred you, enter their code here.

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Bot
ApnaSojat Assistant
Online
Namaste! Main ApnaSojat ka AI Assistant hoon. Aaj main aapki kya madad kar sakta hoon?
Home Explore
Add
Categories Profile