सोजत। आई माता कन्या महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन समाप्त हो गया। विधायक शोभा चौहान की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं की मांगों को लेकर सहमति बनने के बाद छात्र-छात्राओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
धरना समाप्त होने के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, राजेश तंवर, राकेश पवार, प्रफुल्ल ओझा, उगमराज सांखला सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मांगों पर सहमति बनने के बाद छात्र नेताओं ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
छात्र नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को स्वीकार किया गया है और अब इनके जल्द क्रियान्वयन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त होने से महाविद्यालय परिसर में चल रहा छात्र आंदोलन फिलहाल समाप्त हो गया।
News Credit : Aamir Raza

Comments