सोजत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोरदार स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सोजत। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंगलवार को सोजत आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। पाली जिला प्रवेश सीमा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ एवं पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने उनकी अगवानी की।

कांग्रेस भवन से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला मेला चौक होते हुए सोजत रोड मोड़ भट्टा तक चला। तीनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, साफा, केप एवं सूत की माला पहनाकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभिनंदन किया।

कांग्रेस भवन में नगर कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोजत पहुंचने पर सबसे पहले कांग्रेस भवन में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्व मुख्य सचिव एवं सोजत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपतराज कुमावत एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण टाक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर अशोक गहलोत का स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नगर निकाय अध्यक्ष प्रत्याशी मंजू गहलोत, पूर्व नगर अध्यक्ष महेंद्र पालरिया, गोविंद दवे, पार्षद सैयद साजिद अली, बबलू, जमीलुर्रहमान, गुड्डी सिंघाडिया, नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री यासीन सिलावट, कोकिला मारू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पुनीत दवे, छात्रसंघ अध्यक्ष हितेश चौहान, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़, विशाल कांकालिया, शहजाद खान टेलर, अतुल भट्ट, साहिल घोसी, रघुवीर अर्जुन टांक, दिवेश समरिया, राकेश तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मेला चौक पर कांग्रेसजनों एवं सामाजिक संगठनों ने किया अभिनंदन

कांग्रेस भवन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मेला चौक सोजत पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल टांक, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपतराज कुमावत, हरिकिशन टांक, बाबूलाल गहलोत, भीकाराम सीरवी, ओमप्रकाश तंवर, पूर्व पार्षद राजेश तंवर सहित माली समाज के चौधरी-पंचों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्याम जोशी बगड़ी नगर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सोजत रोड मोड़ भट्टा पर सेवादल ने किया स्वागत

स्वागत कार्यक्रम के अंतिम क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोजत रोड मोड़ भट्टा पहुंचने पर पाली कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सेवादल की परंपरा के अनुसार केप एवं सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर महिला अध्यक्ष फरीदा बानो, यूथ अध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा, सोजत सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष असलम मेहर, जगदीश प्रजापत, गुलाब सोढा, चुन्नीलाल सीरवी, सलीम घोसी, नरेश बबलु पार्षद, गोविंद सिंह चारण, पुनाराम प्रजापत, संजीव बैरवा, धनाराम हीरागर, आसिफ खान, जितेंद्र सिंह, किशोर सांखला, शहबाज खान, युवराज, करमाराम मेघवाल, राशिदा बानो, कमला राठौड़, अशोक गुर्जर, साजिद भाई सहित कई सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोजत आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कांग्रेस भवन, मेला चौक और सोजत रोड मोड़ भट्टा पर हुए स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं समर्थक जुटे।

कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sign In

Register

If someone referred you, enter their code here.

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Bot
ApnaSojat Assistant
Online
Namaste! Main ApnaSojat ka AI Assistant hoon. Aaj main aapki kya madad kar sakta hoon?
Home Explore
Add
Categories Profile