सोजत। आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर श्री आई माता राजकीय कन्या महाविद्यालय सोजत में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुआ।
इस दौरान महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं मतदान करने के साथ ही अपने परिवार, परिचितों एवं अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मोहम्मद रफीक, प्राचार्य डॉ. श्यामलाल तोसावरा, डॉ. दलबीर सिंह, डॉ. नरेश ओझा, डॉ. रमेश चंद, डॉ. राजू देवी, डॉ. खुशबू, डॉ. प्रतिभा जसु, नरेंद्र पवार, जय किशोर, प्रकाश नाथ, सुरेंद्र चौधरी एवं हरेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय की छात्राएं किस्मत शाह, बुशरा बानो, विधि राठौर, गुंजन राठौर, ललिता, प्रियंका, मुस्कान एवं कुमकुम सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेते हुए मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

Comments