सोजत। जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। SDM रवि प्रकाश और तहसीलदार कुपसिंह के नेतृत्व में शिवपुरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं, चालक को भी डिटेन किया गया है।
अजीतपुरा-धीनावास के पास पकड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली
प्रशासनिक टीम ने अजीतपुरा-धीनावास क्षेत्र के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान चालक को डिटेन कर वाहन को जब्त कर लिया गया।
मौके पर आगे की कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग और पुलिस का जाब्ता भी बुलाया गया।
FIR सहित कानूनी कार्रवाई जारी
अवैध बजरी परिवहन के मामले में संबंधित विभागों की ओर से FIR सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और बजरी परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
सूखड़ी नदी क्षेत्र में भी मिले अवैध खनन के साक्ष्य
कार्रवाई के दौरान सूखड़ी नदी क्षेत्र में भी अवैध बजरी खनन के साक्ष्य सामने आए। प्रशासन की ओर से मामले में पेनल्टी सहित नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।


Comments