सोजत। सोजत तहसील फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से राकेश कुमावत को सोजत तहसील फोटोग्राफर एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष निर्वाचित होने पर संगठन के पूर्व संरक्षक विनोद राय, मनोहर सैन एवं राकेश भटनागर ने राकेश कुमावत का पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मौजूद सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा फोटोग्राफर समाज के हितों में कार्य करने की उम्मीद जताई।
चुनाव कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के अनेक फोटोग्राफर सदस्य उपस्थित रहे। इनमें राजेंद्र मकवाना, गौरी शंकर, सूरज, नरपत बोराणा, धनराज, राजेंद्र पवार, दिनेश माली, शेरू शाह, ताराचंद, गजेंद्र पवार, सोनू, सुनील, जीतू मकवाना, मनीष माली, मनीष, हाजी मोहम्मद, ओम प्रकाश, दिनेश एवं जितेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखने, आपसी सहयोग बढ़ाने और फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमावत के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।
News Credit : Aamir Raza

Comments