सोजत में तिरंगा रैली से दिया देशभक्ति का संदेश, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 

सोजत। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को सोजत में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पंचायत समिति परिसर से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।

रैली का नेतृत्व विधायक शोभा चौहान ने किया। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी महिला कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

रैली पंचायत समिति परिसर से रवाना होकर एसडीएम कार्यालय, महावीर सर्किल, अस्पताल रोड, बस स्टैंड और काका चौराहा होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया। रैली का समापन वापस पंचायत समिति परिसर में हुआ।

रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, जुगलकिशोर निकुंम, मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर, राजेश तंवर, राकेश पंवार, कन्हैयालाल ओझा, नरपतराज सोलंकी, श्याम गहलोत, दिग्विजय सिंह राठौड़, मोहन जाट, चंद्रकला सोनी, तरुण सोनी, पूर्णिमा सोनी और राकेश खींची सहित भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

News Credit : Aamir Raza

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sign In

Register

If someone referred you, enter their code here.

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Bot
ApnaSojat Assistant
Online
Namaste! Main ApnaSojat ka AI Assistant hoon. Aaj main aapki kya madad kar sakta hoon?
Home Explore
Add
Categories Profile